{"_id":"66e485aae7ae9714ca0775bc","slug":"case-registered-against-three-land-mafia-sitapur-news-c-102-1-slko1055-118845-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन भूमाफिया पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन भूमाफिया पर मुकदमा दर्ज
Sat, 14 Sep 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। हेराफेरी कर सरकारी जमीनों को बेचने वाले तीन भू माफिया के खिलाफ शुक्रवार को लेखपाल की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
लेखपाल राहुल ने तहरीर देकर बताया कि शहर के पूर्णागिरी निवासी उत्तम सिंह पर जमीन कब्जाने समेत कई आरोप हैं। बताया कि तहसील सदर की गाटा संख्या 156 का क्षेत्रफल 0.733 हेक्टेयर है। जोकि नवीन परती के नाम से दर्ज है। इसकी करीब 70 प्रतिशत क्षेत्रफल पर पक्का निर्माण कराया गया है।
बची भूमि आवासीय प्लाट के रूप में खाली पड़ी है। इस भूमि पर बसे लोगों ने बताया कि उत्तम सिंह ने ये प्लाट दिए हैं। निवासियों ने विक्रय पत्र भी टीम को दिखाए। विक्रय पत्र में बेची गई भूमि के गाटा संख्या 156 का अंश होने की बात लिखी मिली। इस काम में उत्तम सिंह, संजय श्रीवास्तव व विशाल धनेजा शामिल रहे। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि उत्तम सिंह, संजय श्रीवास्तव और विशाल धनेजा के साथ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।