फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case registered against nine people on the orders of SP

Sitapur News: एसपी के आदेश पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Nov 2023 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Case registered against nine people on the orders of SP
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने एसपी चक्रेश मिश्र के आदेश पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि स्थानीय पुलिस चौकी पर शिकायत के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। क्षेत्र के गांव चपरतला मजरा चंदेश्वा निवासी संजय ने बताया कि बीती 13 नवंबर को वह अपने घर के पास परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। पड़ोस में चचेरे भाई के घर से शोर सुनकर उसके घर गया। वहां गांव का रिंकू उसके भाई की पुत्री का हाथ पकड़ कर खींच रहा था। उसका भाई अपनी पुत्री को बचा रहे थे।
विज्ञापन

गांव के गागा, रामू, विशोस, अमरीश, मनोज, पप्पू, सुरेश व रंजीत, लाठी डंडा और बांका लेकर घर में घुस आए। सभी संजय के चचेरे भाई को मारने लगे। विरोध करने पर रिंकू ने संजय के ऊपर बांके से हमला कर दिया, जिससे संजय गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed