फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case filed against seven for rigging in paddy purchase

धान खरीद मेें हेराफेरी पर सात के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 28 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven for rigging in paddy purchase
महोली(सीतापुर)। धान क्रय केंद्र पचपोखरा में पंद्रह सौ कुंतल धान खरीद में की गई हेराफेरी के मामले में महोली कोतवाली में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें केन्द्र प्रभारी को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने जिला प्रबंधक की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

पीसीयू के पचपोखरा धान क्रय केन्द्र पर वर्ष 2020 में की गई धान खरीद से 1500 कुंतल धान की घपलेबाजी एवं हेराफेरी के मामले को आला अफसरों ने संज्ञान में लेते हुए जांच के लिए निर्देशित किया था। इसकी जांच विपणन अधिकारी मनोरंजन चौबे समेत तीन सदस्यीय कमेटी को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

जांच के बाद तैयार हुई कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार देर शाम जिला प्रबंधक शशिकांत मौर्या ने महोली कोतवाली में क्रय केंद्र प्रभारी रितेश कुमार निवासी पचपोखरा, कृष्ण कुमार, बिटाना देवी, खेमकरन निवासी भुडक़ुड़ा, पुष्पा देवी, कुसुमा देवी निवासी उरदौली, फूलचंद निवासी हसनापुर के विरुद्ध रकवे के साथ छेड़छाड़ एवं हेरा फेरी कर सरकारी धन के गबन किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने धारा 409ए 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। विपणन अधिकारी मनोरंजन चौबे ने बताया कि जांच मे केंद्र प्रभारी समेत सात लोगों ने मिलकर पंद्रह सौ कुंतल धान का गबन किया था। जिसकी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई थी। जांच में रकवा के साथ छेड़छाड़ व हेराफेरी कर सरकारी धन का गबन किए जाने की पुष्टि पायी गयी। इंस्पेक्टर महोली अतुल कुमार तिवारी ने बताया जिला प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed