फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case filed against in-laws in the case of death of mother and son

Sitapur News: मां-बेटे की मौत के मामले में ससुरालीजनों पर केस दर्ज

Thu, 21 Aug 2025 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case filed against in-laws in the case of death of mother and son
महोली। कस्बे के जलालपुर गांव में मंगलवार को हुई मां बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने ससुरालीजनों पर केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी रूबी (24) का शव उनके घर में अंदर एक कमरे में साड़ी के सहारे लटकता मिला था। दूसरे कमरे में उनके सात माह के बेटे अनुराग का शव पड़ा हुआ था। सास कलावती के अनुसार वह और उनकी पोती पिंकी घर के बाहर बनी छोटी सी दुकान पर थीं। रूबी के पति विजय जानवरों का चारा लेने खेत गए थे। जब वह खेत से लौटे तो उन्होंने शव लटकता पाया। मृतका के भाई हरिनाम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति विजय, सास कलावती, जेठ अजय व देवर दीपू ने मिलकर उनकी बहन व भांजे की हत्या कर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप चौबे ने बताया कि विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुराग की निमोनिया से मौत होने की बात सामने आई है। वहीं, महिला ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed