{"_id":"67df008aa72dc936f0030bf8","slug":"case-filed-against-26-people-including-a-story-teller-for-making-derogatory-comments-on-gods-and-goddesses-sitapur-news-c-102-1-slko1055-128958-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में कथावाचिका समेत 26 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में कथावाचिका समेत 26 पर केस
Sat, 22 Mar 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। अयोध्या सिंहपुरवा में शुक्रवार रात कथित बौद्ध कथावाचिका रमा भारती ने देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की। इसपर पुलिस ने कथावाचिका समेत 26 लोगों पर नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को धर्मांतरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
अयोध्या सिंहपुरवा के मजरा सरावां में 17 मार्च से बौद्ध कथा चल रही थी। आरोप है कि कथा में देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र बयानबाजी की जा रही थी। शुक्रवार को हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास व कथावाचिका रमा भारती के बीच हुई वार्ता का एक ऑडियो भी वायरल हुआ। इसी क्रम में गांव निवासी अनिल सिंह, शिवम, अवनीश, शोभित ने एसपी को संबोधित तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बिना अनुमति के चल रही कथा में लगातार देवी-देवताओं और मंदिरों का अपमान किया जा रहा है।
सीओ सदर दिनेश शुक्ल ने बताया कि भड़काऊ बयान, सार्वजनिक शांति और समाज में सद्भाव को बाधित करने की धाराओं में 26 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई भी जाएंगी।
विज्ञापन
छोटे-छाेटे गुटों में कराते हैं कथा
पुलिस का मानना है कि आरोपी छोटे-छोटे गुटों में बंटकर कथा करते हैं। दर्ज केस के मुताबिक कथावाचिका रमा भारती हरदोई के गांव शंकरपुर की रहने वाली है। रामजीवन, रंगीलाल, मुकेश कुमार, शंभू गौतम, राजेश गौतम, अश्वनी, वीरेश, गंगाराम, अनुज कुमार, कृतिभान, करन, संजय, गौतम, राजू, हरीश, अजयपाल, मनोहर लाल, रामजीवन, मदनलाल, विमलेश, विशाल, विनोद, धर्मेंद्र, रामू, मंगरे हरगांव के ही रहने वाले हैं।