{"_id":"683ca48506c9de88b80bb7c6","slug":"case-filed-against-20-people-for-beating-up-naib-tehsildar-sitapur-news-c-102-1-slko1055-133548-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नायब तहसीलदार को पीटने के मामले में 20 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नायब तहसीलदार को पीटने के मामले में 20 पर केस
Mon, 02 Jun 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सेथरामन गांव में शनिवार को मूर्ति हटाने के दौरान हुए बवाल के मामले में 20 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस दौरान भीड़ ने नायब तहसीलदार व लेखपाल को पीट दिया था।
सरैया मसूदपुर के सेथरामन गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर है। इसके पास अंत्येष्टि स्थल का निर्माण हो रहा था। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो शुक्रवार रात इस स्थल पर एक छोटा मंदिर बना दिया गया। शनिवार को उसमें बालाजी की मूर्ति स्थापित कर दी गई। ग्राम प्रधान ने सारी घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी।
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राकेश कुमार पाल व लेखपाल आदि ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मूर्ति को अपने हाथ से बेलचा व फावड़े से हटा दिया। इसी के बाद आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें नायब तहसीलदार, राजस्व लेखपाल, प्रधान, उनके पुत्र, दूसरे पक्ष से संजय गिरी, अरविंद गिरी व निर्मल गिरी को चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कृष्ण नंदन तिवारी ने बताया कि उपनिरीक्षक छोटेलाल की तहरीर पर 20 लाेगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व मारपीट के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।