फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case crisis, ATM empty

गहराने लगा कैश संकट, एटीएम खाली

Sun, 16 Apr 2017 10:47 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 16 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Case crisis, ATM empty
अधिकांश एटीएम खाली - फोटो : अमर उजाला

जिले के एटीएम इन दिनों कैश के संकट से जूझ रहे हैं। कारण, आरबीआई से कैश मिल नहीं पा रहा है। इस वजह से एटीएम में कैश लग नहीं पा रहा है। इससे जिले के अधिसंख्य एटीएम खाली पड़े हैं। जिन एटीएम में कैश लगता भी हैं, उनमें चंद घंटों में रुपये खत्म हो जाते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में कैश पाने के लिए न सिर्फ खाताधारकों को भागदौड़ करनी पड़ती है, बल्कि उन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है, उधर, बैंक अफसरों का कहना है कि उन्हें रिजर्व बैंक से ही कैश नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण ऐसी नौबत आ रही है। 
विज्ञापन


जिलेभर में विभिन्न बैंकों की करीब 325 छोटी व बड़ी शाखाएं हैं। जिले भर में विभिन्न बैंकों के करीब 102 एटीएम हैं। इधर कुछ दिनों से एटीेएम से कैश नहीं निकल पा रहा है। जिले भर में गिने चुने एटीएम ही हैं जिनसे कैश निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां इतनी भीड़ उमड़ पड़ती है कि कुछ समय में ही वह एटीएम भी खाली हो जाता है। रविवार को जब इन एटीएम का हाल देखा गया, तो स्थिति बेहद दयनीय थी। जिला मुख्यालय पर महज दो एटीएम ही चलते मिले।


उनमें भी कुछ समय बाद कैश समाप्त हो गया। जबकि सिधौली, महमूदाबाद, लहरपुर, मिश्रिख, महोली, हरगांव आदि कस्बों में भी लगे एटीएम शोपीस बने नजर आए। हर जगह लोग कैश के संकट से जूझ रहे थे। बैंक के अधिकारियों की माने कि इधर कई दिनों से रिजर्व बैंक से ही कैश नहीं पहुंच रहा है। जिसकी वजह से जिम्मेदार एजेंसियां एटीएम में पर्याप्त कैश नहीं लगा पा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed