फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Car and Tempo collide, six injured

कार और टेंपो की भिड़ंत, छह यात्री घायल

Wed, 03 Feb 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Car and Tempo collide, six injured
सीतापुर। सिधौली कोतवाली इलाके में महमूदाबाद मार्ग पर बुधवार को खरवलिया प्राथमिक विद्यालय के निकट एक तेज रफ्तार कार की टेंपो से भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो में सवार छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

सिधौली इलाके के रमदाना गांव से सवारियां भरकर सिधौली आ रहा टेंपो खरवलिया के समीप रुक कर सवारी उतार रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रमदाना निवासी रामपति (65) पत्नी स्व. सोबरन, इंद्रपाल (35) पुत्र रामलाल, इमरान (22) व रमजान (25) पुत्रगण महबूब, कादिरा (55) पत्नी अब्दुल, जेबा (17) पुत्री अब्दुल कादिर घायल हो गईं।
विज्ञापन

इन घायलों को लोगों ने सीएचसी सिधौली भेजवाया, जहां से चिकित्सकों ने रमजान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed