{"_id":"fa6fdd19a242d5fbeb85cdd47d7e970a","slug":"candidates-have-misled-the-commission-s-website-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों को गुमराह कर रही आयोग की वेबसाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों को गुमराह कर रही आयोग की वेबसाइट
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट इन दिनों उम्मीदवारों को गुमराह कर रही है। एक तरफ मतदान की तारीखें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अभी तक संशोधित तिथि को अपडेट नहीं किया गया है। इससे चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशी परेशान हैं। वहीं मतदाता भी इस वेबसाइट पर पड़ी सूचना से भ्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने पहले पांच दिसंबर की तिथि तय की थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने 22 नवंबर को इस तारीख में फेरबदल किया।
विज्ञापन
सूचना जारी की कि लखनऊ मंडल के जिला लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव व लखीमपुर खीरी में तीसरे चरण का मतदान पांच की बजाए छह दिसंबर को होगा। जबकि चौथे चरण में होने वाले मतदान की तारीख नौ दिसंबर थी, उसमें कोई फेरबदल नहीं किया।
इस फेरबदल के पांच दिनों के बाद निर्वाचन आयोग ने अपने कार्यक्रम में एक बार फिर से संशोधन किया। इस बार 27 नवंबर को निर्वाचन आयोग ने सूचना जारी की कि लखनऊ मंडल के जिला लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव व लखीमपुर खीरी में तय मतदान अब छह दिसंबर के बजाए सात दिसंबर को होंगे।
वहीं चौथे चरण के मतदान में भी तारीख का संशोधन किया। जिसमें बताया गया कि अब चौथे चरण का मतदान नौ दिसंबर की बजाय 10 दिसंबर को होगा। वहीं मतगणना की तारीख 13 दिसंबर तय की।
निर्वाचन आयोग ने जब-जब अपने कार्यक्रम की तारीखों में फेरबदल किया, तब-तब अखबारों में खबर भी प्रकाशित हुई। इसके बावजूद निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर इस फेरबदल वाली तारीखों को अपडेट नहीं किया।
वेबसाइट पर अब भी तृतीय चरण का मतदान पांच दिसंबर को होना दर्ज है। इसी तरह चतुर्थ चरण का मतदान नौ दिसंबर को होना दर्ज है। मतदाता इस असमंजस में है कि आखिर वह किस सूचना को सच मानें।
उस तारीख को सही ठहराए, जो अखबारों में संशोधित प्रकाशित हुई थी, या फिर उस तारीख को सही माने जो निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर दर्ज है।
इससे भी बुरी हालत प्रत्याशियों की है, वे समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर सच क्या है। वे किस तरह से अपनी तैयारी करें। आखिर मतदाताओं को मतदान का कौन-सा दिन व तारीख बताएं।