{"_id":"65d8e36a3919f75d8d0b7f5b","slug":"candidates-have-lotus-flowers-on-every-seat-workers-are-united-with-all-their-hearts-bhajanlal-sharma-sitapur-news-c-102-1-slko1053-110281-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर सीट पर कमल का फूल है प्रत्याशी, मन से जुटें कार्यकर्ता : भजनलाल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर सीट पर कमल का फूल है प्रत्याशी, मन से जुटें कार्यकर्ता : भजनलाल शर्मा
Fri, 23 Feb 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के एक निजी रिसॉर्ट में शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने पांच लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के गुरु मंत्र दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर कोई यह जानने में जुटा है कि लोकसभा सीट पर प्रत्याशी कौन होगा।
आप लोग यह जानने की कोशिश न करें। आप लोग यह समझें कि कमल का फूल ही हर सीट पर अपना प्रत्याशी है। मुख्यमंत्री ने नारा दिया... यही समय है सही समय है, आपकी बार 400 पार। इसको ध्यान में रखकर चुनावी मैदान में उतर जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को मजबूत करें।
मुख्यमंत्री ने बैठक में लोकसभावार चर्चा की। इसमें सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, धौरहरा व मिश्रिख लोकसभा सीट के सांसद, विधायक, विधानसभा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष आदि शामिल हुए। सांसद व विधायकों से लोकसभा क्षेत्र की जानकारी ली।
विज्ञापन
उसके बाद चुनाव प्रबंधन के बेहतर टिप्स दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हमें जीत का दायरा बढ़ाना है। इसके लिए प्रभारी कार्ययोजना बनाएं। योजना के अनुसार ही चुनावी मैदान पर जाएं। इस योजना में कितनी सफलता मिली है।
इसके परिणाम जानने की भी कोशिश करते रहे। कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाएं और मोदी की गारंटी की बात करें। इस बार 370 भाजपा व 400 एनडीए पार ले जाने की हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब अधिक वक्त नहीं बचा है। मार्च में किसी भी समय आचार संहिता लागू हो सकती है। जनता को बताएं कि आपके लिए बेहतर योजनाएं चल रही है। अगर कार्यकर्ता निष्क्रिय है तो उन्हें हटाएं। सक्रियता अधिक से अधिक करें। इन मुद्दों पर अभी से जुट जाए। निश्चित ही सफलता मिलेगी।
संयोजक बनाएंगे डायरी, 20 दिन पार्टी को जरूर दें
मुख्यमंत्री ने संयोजक, विस्तारक व प्रभारी लोकसभा अध्यक्ष को प्लानिंग बताई। उन्होंने कहा सभी लोग एक डायरी बनाएं। इस डायरी में पूरे महीने का शिड्यूल तय कर लें। इसमें 10 दिन अपने घर के कार्यों को दें। 20 दिन पार्टी को जरूर दें। इस डायरी में 20 दिन का शेड्यूल बना ले। इस शेड्यूल के अनुसार ही जनता के बीच जाए। तीन लोग एक दूसरे से बराबर संवाद बनाए रखे। प्रभारी कार्ययोजना से ही सफलता मिलनी तय है।
पीएम की जीत में पांच सीटें हैं जरूरी
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सीतापुर कलस्टर में पांच सीटें आती हैं। इन सीटों की जिम्मेदारी मुझे दी गई है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तीसरी बार जीत की माला पहनें तो इस माला में पांच लोकसभा सीटों का कमल का फूल जरूर हो। यह सब आसानी से हासिल किया जा सकता है। बस आपको मेहनत से जुटने की जरुरत है।