फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Campaign to get rid of jam from today

जाम से छुटकारा दिलाने के लिए आज से अभियान

Fri, 22 Oct 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Campaign to get rid of jam from today
फोटो-37 सीतापुर में लालबाग चौराहे पर चेकिंग के दौरान बिना हेडलाइट जा रहे ऑटो को जब्त कराते शहर कोतव - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर में नासूर हो चुकी जाम की समस्या को अब ‘प्लान’ के जरिये दूर करने की कोशिश होगी। शहर कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस ने जाम से शहर वासियों को राहत देने के लिए शुक्रवार से प्लान के तहत अभियान चलाने जा रही है। संयुक्त कार्रवाई की जद में शहर की सड़कों पर बिना लाइसेंस के ई-रिक्शा दौड़ाने वाले चालक आएंगे। सीज की कार्रवाई से रफ्तार पर ब्रेक लगाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाल टीपी सिंह ने यातायात निरीक्षक रमेश मिश्रा के साथ मिलकर प्लान तैयार किया है। इसके तहत उन ई-रिक्शा पर कार्रवाई होगी, जिन्हें चला रहे ड्राइवरों के पास लाइसेंस नहीं होगा या फिर वे नाबालिग होंगे। अगर प्लान कारगर साबित हुआ तो काफी हद तक लोगों को जाम से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। (संवाद)
विज्ञापन

जाम की बड़ी वजह बन रहे ई-रिक्शा
शहर में जाम लगने की एक बड़ी वजह ई-रिक्शा है। रोजाना ई-रिक्शा कांशीराम कॉलोनी से लेकर रोडवेज बस स्टॉप के आगे तक सड़कों के किनारे खड़े नजर आ जाएंगे। ये आधी सड़क घेर लेते हैं। चलते-चलते कब ब्रेक लगा दें और कहीं भी वाहन को रोक देने से कई हादसे भी हो जाते हैं। इस वजह से रोजाना जाम की समस्या खड़ी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायदे कानून का पालन करके अगर इन्हें चलाया जाए तो शायद काफी हद तक जाम से राहत मिल जाएगी। दो दिन बाद करवा चौथ और फिर दीपावली है। ऐसे में शहर कोतवाल टीपी सिंह ने जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस के साथ यह अभियान चलाने की प्लानिंग की है। बिना लाइसेंस के काफी संख्या में चालक ई-रिक्शा चला रहे हैं। नाबालिग भी चला रहे हैं। अगर इन पर रोक लगी तो काफी हद तक जाम से छुटकारा मिलेगा।
एक सप्ताह तक है योजना
शुक्रवार से शुरू हो रहे अभियान को अगले एक सप्ताह से कड़ाई से चलाने की योजना है। यातायात निरीक्षक रमेश मिश्रा का कहना है कि अगर एक सप्ताह तक इन बिन्दुओं पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई तो जाम से छुटकारा काफी हद तक मिल जाएगा। अभियान का कड़ाई से पालन होगा।

शहर में ई-रिक्शा की संख्या काफी बढ़ गई है। इसके चालक गलत ढंग से ई-रिक्शा चलाते हैं, जिससे जाम की समस्या आए दिन खड़ी होती है। जानकारी में आया है कि काफी संख्या में बिना लाइसेंस, नाबालिग चालक भी ई-रिक्शा चला रहे है। इन पर कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस के साथ शुक्रवार से कड़ाई से अभियान चलाया जाएगा।
- टीपी सिंह, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed