फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   By diverting the flow of Sharda we will save people from the horror of floods

Sitapur News: शारदा की धारा को मोड़कर बाढ़ की विभीषिका से बचाएंगे

Fri, 02 May 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
By diverting the flow of Sharda we will save people from the horror of floods
सीतापुर। जिले में हर वर्ष चार माह तक सैकड़ों गांवों को बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ता है। इस बार जिला प्रशासन ने इस पुरानी समस्या को जड़ से समाप्त करने की कवायद शुरू की है। इस वर्ष शारदा नदी की धारा को शिफ्ट कर सैकड़ों गांवों को बाढ़ से बचाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

कोल्हूपुरवा में ड्रेजिंग का काम कराया जा रहा है। यह ड्रेजिंग का काम लगभग साढ़े चार किलोमीटर तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शारदा नदी की धारा को कोल्हूपुरवा, देवपालपुर और बसंतापुर के दाहिनी ओर से बाईं ओर शिफ्ट करना है। इससे बाढ़ के प्रभाव को कम किया जा सकेगा। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के कार्याें का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने लहरपुर तहसील के तटीय क्षेत्रों में सिंचाई विभाग की परियोजनाओं की गुणवत्ता परखी। बाढ़ से पूर्व सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के संकरे व ऊबड़ खाबड़ मार्गाें पर भी गए। उन्होंने 10 किलोमीटर क्षेत्र का भ्रमण कर शारदा नदी परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रतौली गांव में संचालित स्टड परियोजना का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना से नंदूपुरवा, गंगापुरवा, रतौली और सुजाबाद गांवों को बाढ़ से सुरक्षा दी जाएगी। करीब आधे किलोमीटर क्षेत्र में 11 जियो बैग स्टड का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें से आठ पर कार्य प्रगति पर है। डीएम ने इन सभी कार्याें को देखा। उन्होंने कहा कि बाढ़ के साए को इस क्षेत्र से हमेशा के लिए हटाना ही प्रथम लक्ष्य है। कहा कि शारदा व घाघरा नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में प्रतिवर्ष बाढ़ आने से जान-माल की व्यापक क्षति होती है।

विशेष रूप से गांजर क्षेत्र के कई गांव प्रभावित होते हैं। इससे जनहानि, पशुहानि, बिजली आपूर्ति में बाधा, परिवहन अवरुद्ध होने के साथ नागरिकों को रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हाेंने अधिशासी अभियंता सिंचाई विशाल पोरवाल को सभी कार्य निर्धारित समय में कराने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना और समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम आकांक्षा गौतम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed