{"_id":"697cd811dac07314b903a16a","slug":"businessmen-should-also-get-the-facility-of-cashless-treatment-sitapur-news-c-102-1-stp1001-149233-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डीएम सर...व्यापारियों को भी मिले कैशलेस इलाज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डीएम सर...व्यापारियों को भी मिले कैशलेस इलाज की सुविधा
Fri, 30 Jan 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 30 Jan 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद अधिकारी व व्यापारी।
सीतापुर। डीएम सर... शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है। व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। अभी उन्हें यह लाभ नहीं दिया जाता है। यह मांग उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने शुक्रवार को उद्योग बंधु की बैठक में रखी। डीएम डॉ राजा गणपति आर ने इस मांग से शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया। वह कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को व्यापारियों की समस्या सुन रहे थे।
खैराबाद के टिकरिया निवासी नीलू शर्मा ने बताया कि वह 45 किलोवाॅट का औद्योगिक बिजली कनेक्शन लेना चाहती हैं। इस क्रम में बैंक किस्तों का भुगतान भी शुरू हो चुका है। अब तक उन्हें कनेक्शन नहीं मिल सका है। डीएम ने इस शिकायत को बिजली विभाग के अधिकारियों को भेजकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान अन्य व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं बताईं। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।
बिजवार से नैपालापुर तक हो प्रकाश की समुचित व्यवस्था
आदर्श व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बिजवार से नैपालापुर तक ओवरब्रिज के दोनों तरफ प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग की। कहा कि इससे लोगों की सुरक्षा व सुगम यातायात होगा। साथ ही थाना स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु व्यापारी हेल्प डेस्क की स्थापना, जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त का शासन को प्रस्ताव भेजने और जिले में हॉर्टिकल्चर उद्योग को बढ़ावा देने से संबंधित समस्याओं को बैठक में रखा। इस दौरान आदर्श व्यापार मंडल प्रदीप गुप्ता, प्रमुख सलाहकार नरेश अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, विजय बंसल, उद्योग व्यापार मंडल के भगवती गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।