{"_id":"58a42428c291071e153ba925756ce104","slug":"bus-truck-collision-one-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस-ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार जा रही बस व ट्रक में हुई भिड़ंत में बस में सवार क्लीनर की मौत हो गई। जबकि 18 तीर्थयात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से नाजुक हालत में सभी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उड़ीसा प्रांत से चली इस बस में 42 लोग सवार थे। ये लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। दुर्घटना सीतापुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात हुई।
विज्ञापन
उड़ीसा प्रांत के 42 श्रद्धालु बस से इन दिनों देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकले हैं। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद इनका जत्था हरिद्वार जा रहा था। गुरुवार देर रात करीब दो बजे के आसपास खैराबाद के धरैंचा के पास ट्रक व बस आपस में भिड़ गईं।
विज्ञापन
हादसे के समय अधिकतर लोग सो रहे थे। इससे बस में सवार तीर्थ यात्री एक-दूसरे की सीटों पर जा गिरे। दुर्घटना में बस के क्लीनर राममोहन हावड़ा के रहने वाले दुर्गा प्रसाद कुुंदू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 18 यात्री गंभीर रूप घायल हो गए।
इनमें उड़ीसा के जनपद अंजुल निवासी कल्पना प्रधान (48), तरून कुमार (46), प्रसन्न (46), नीलम वर्मा, राम बालक (50), रचींद्र साहू (53), लबनिया साहू (56), ममता (32), कार्तिक कुमार (60), रूचिन (60), सुकुमार शंकर (35), अमित (38), विशंभर साहू (66), खुर्जा गिरी, रीना चंद्रा (43), ऋषिकेश (76), गुल्फा मंजरी(60) व कनक मंजरी (60) शामिल हैं।
उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से निकल भागा। किसी तरह घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह जिला अस्पताल पहुंचे।
घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उधर, लखनऊ में कल्पना की हालत नाजुक बनी हुई है। देर शाम स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ट्राॅमा सेंटर पहुंचे और घायलों का हाल जाना।