{"_id":"596503844f1c1b4f768b4623","slug":"bus-station-in-namis","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैमिष में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैमिष में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
bus
नैमिषारण्य में जल्द बस स्टेशन बनेगा। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान हो जाएगा। मंगलवार को योगी सरकार ने पहले बजट में इस पर अपनी मुहर लगा दी। यहां रोजाना श्रद्धालु-भक्तों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन
जिले में अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, मगर नैमिषारण्य तक पहुंचने का कोई भी साधन नहीं है। हालांकि इस रूट पर लखनऊ से रोडवेज बसें चलाई जा रही हैं पर उनके ठहराव के लिए वहां पर कोई रोडवेज बस स्टेशन नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। काफी समय से नैमिषारण्य में रोडवेज बस स्टेशन निर्माण की मांग की जा रही थी। इस बार योगी सरकार ने धार्मिक एवं पौराणिक नगरी नैमिषारण्य में नया रोडवेज बस स्टेशन बनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
योगी सरकार ने मंगलवार को सदन में पेश किए गए पहले बजट में नैमिषारण्य में रोडवेज बस स्टेशन को मंजूरी दे दी। बजट आवंटित होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। एआरएम विमल राजन ने बताया कि विश्वविख्यात तीर्थ नैमिष में रोजाना करीब चार हजार श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है।
अभी तक यहां आवागमन का मुख्य साधन डग्गामार वाहन हैं। हालांकि एक ट्रेन व रोडवेज बसें भी चलती हैं। लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए संसाधन नाकाफी हैं। बस स्टॉप बनने से बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है, जिससे आवागमन सुगम होगा। उन्होंने बताया कि करीब 289 लाख का प्रोजेक्ट है। जिसके तहत बस स्टॉप का मुख्य भवन, बाउंड्रीवॉल, प्रसाधन का निर्माण आदि शामिल हैं।