{"_id":"60071b3b8ebc3e2c4b715bb5","slug":"bus-service-started-for-etawah-sitapur-news-lko5607200168","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा के लिए शुरू हुई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा के लिए शुरू हुई बस सेवा
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टॉप पर बस में चढ़ते यात्री।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर आपको इटावा जाना है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिले से ही इसके लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। अभी तक जिले से इटावा के लिए सीधे बस सेवा नहीं थी, इससे वहां जाने वाले लोगों को परेशानी होती थी। यात्री लखनऊ से इटावा जाते थे, लेकिन अब इटावा को जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेेगी। उनकी भागदौड़ भी कम हो जाएगी।
सीतापुर परिवहन निगम ने यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए डिपो से इटावा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। तीन दिन पहले ही ये सेवा शुरू की है। सुबह सात बजे रोडवेज की एक बस इटावा के लिए यहां से रवाना हो जाती है। ये बस नैमिषारण्य, हरदोई होते हुए कन्नौज के रास्ते इटावा दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच में पहुंच जाती है। इटावा डिपो की ओर से भी सीतापुर आने वाले यात्रियों के लिए बस सेवा शुरू की है।
सीतापुर डिपो की तर्ज पर इटावा डिपो ने भी वहां से बस के चलने का समय सुबह सात बजे मुकर्रर किया है। इटावा से चलने वाली ये बस भी दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच में सीतापुर बस स्टॉप पर आ जाती है। इसके बाद यहां से यात्रियों को लेकर बस तीन बजे इटावा के लिए रवाना हो जाती है। इस तरह से सुबह सात बजे और दोपहर बाद तीन बजे सीतापुर बस स्टॉप से इटावा जाने के लिए बसों की सुविधा शुरू हुई है। ऐसे में जो बस सीतापुर डिपो से सुबह सात बजे इटावा के लिए जाती है, वह शाम तीन बजे इटावा डिपो से सीतापुर के लिए रवाना हो लेती है। परिवहन निगम के जिम्मेदारों का मानना है कि, ये सुविधा शुरू होने से जिले के लोगों को सफर करने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
इटावा बस सेवा की जानकारी अभी जिले के बहुत से लोगों को नहीं है। निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि इसी वजह से यात्रियों की संख्या काफी कम है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में जानकारी होने के बाद मुसाफिरों की संख्या बढ़ेगी। अभी महज 40 फीसदी ही यात्री बस में जा रहे हैं। विभागीय जानकार बताते हैं कि इसकी वजह से लागत भी निकलना मुश्किल हो रहा है।
सीतापुर डिपो से इटावा के लिए बस सेवा शुरू की गई है। ये बस रोजाना सुबह सात बजे बस स्टॉप से इटावा के लिए रवाना होती है। इटावा से यही बस तीन बजे सीतापुर के लिए चलती है। इटावा डिपो ने भी सीतापुर के लिए एक बस शुरू की है। ये बस दोपहर बाद तीन बजे प्रतिदिन सीतापुर बस स्टॉप से इटावा के लिए जाती है। एक दिन में निगम की ओर से यात्रियों को दो बसों की सेवाएं दी जा रही हैं।
- विमल राजन, एआरएम