फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   bus fare costly

लखनऊ का सफर 8 तो दिल्ली का 44 रुपये महंगा

Sat, 04 Jan 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
bus fare costly
सीतापुर। रोडवेज बस से दिल्ली की यात्रा करने पर अब 44 रुपये अधिक किराया देना होगा जबकि लखनऊ का 8 रुपये और लखीमपुर का सफर 4 रुपये महंगा हो गया है। किराए की बढ़ी दरें गुरुवार मध्यरात्रि से लागू कर दी गई हैं। मुसाफिरों को रोडवेज बस का सफर करने के लिए अब अपनी जेब और ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के निदेशक मंडल ने बस का किराया 10 पैसे प्रति किमी. बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर राज्य परिवहन प्राधिकरण ने मंजूरी की मुहर लगा दी। स्वीकृति मिलने पर मुख्य प्रधान प्रबंधक की ओर से सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को सर्कुलर भेजते हुए किराए में बढ़ोत्तरी के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन

निर्देश मिलने पर सीतापुर डिपो में किराए की बढ़ी दरें गुरुवार आधी रात से लागू करते हुए नई किराया सूची बनाई गई हैं। अब सीतापुर से दिल्ली, लखनऊ, लखीमपुर, हरदोई, शाहजहांपुर आदि विभिन्न शहरों व कस्बों के लिए सफर करने पर मुसाफिरों को नए किराए का टिकट लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली का सफर अब 44 रुपये, लखनऊ व हरदोई का 8-8 रुपये जबकि लखीमपुर का सफर 4 रुपये महंगा हो गया है। ज्ञात हो कि नए साल के पहले दिन रेलवे ने भी सभी श्रेणी के किराए में वृद्धि कर दी है। रेलवे और अब फिर रोडवेज बसों में किराया बढ़ने से मुसाफिरों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि किराया बढ़ना तभी जायज है जब यात्री सुविधाओं में भी कुछ इजाफा हो।

अपडेट की जा रहीं ई-टिकटिंग मशीनें
नया किराया लागू कर दिया गया है। गुरुवार की रात 12 बजे से पहले जो बसें निकल गई हैं, उनमें अभी ई-टिकटिंग मशीनें अपडेट नहीं हो पाई हैं। वह बसें वापस आने पर मशीनें अपडेट की जाएंगी। अन्य सभी मशीनें अपडेट कर दी गई हैं।
-विमल राजन, एआरएम सीतापुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed