फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bus collided with bike and overturned, one dead, seven injured

Sitapur News: बाइक से टकरा पलटी बस एक की मौत, सात जख्मी

Thu, 27 Mar 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 27 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bus collided with bike and overturned, one dead, seven injured
लहरपुर में घायलों को एंबुलेंस की मदद से भेजा गया अस्पताल।  -संवाद
लहरपुर (सीतापुर)। कस्बे में लालपुर पुलिस चौकी के पास बुधवार को अनियंत्रित बस से बाइक सवार को टक्कर लग गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसके बाद बस खड्ड में जाकर पलट गई। उसमें सवार सात सवारियां जख्मी हो गईं। सभी का इलाज जारी है।
विज्ञापन


बुधवार को लहरपुर-तंबौर मार्ग पर लालपुर पुलिस चौकी के पास लहरपुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस बेकाबू हो गई। सामने से आ रहे कुटीफरीदपुर गांव निवासी बाइक सवार सुरेंद्र (25) को बस से टक्कर लग गई। इसके बाद बस सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में करीब 15 लोग सवार थे। कुछ लोग बस से सुरक्षित निकलकर अपने घर चले गए थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के घायल यात्री तंबौर निवासी होमगार्ड लखपत सिंह (40), मायाराम (50), डालेसिंहपुरवा निवासी सजनी (50), डौसेपुरवा निवासी रिंकी (40), गोंधलिया निवासी वलीमा (50), जुगराफिया (25) और एक अज्ञात किशोर (13) को सीएचसी में भर्ती कराया गया।


घटना की जानकारी पाते ही एसडीएम आकांक्षा गौतम भी सीएचसी पहुंचीं और घायलों का हाल जाना। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि घायल मायाराम और सजनी को छोड़ अन्य सभी पांच घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस को खड्ड से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed