फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bullion traders increased the price of gold and silver after seeing pink notes

Sitapur News: गुलाबी नोट देख सराफा व्यापारियों ने बढ़ाए सोने-चांदी के दाम

Mon, 22 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 22 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders increased the price of gold and silver after seeing pink notes

विज्ञापन
सराफा बाजार में 10 फीसदी तक बढ़ गई बिक्री, अवसर भुना रहे दुकानदार

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। दो हजार के नोट चलन से बाहर होने वाले हैं। इसे लेकर बाजार में हलचल बढ़ गई है। गुलाबी नोट के जरिए काला धन खपाने वाले सराफा बाजार का रुख कर रहे हैं। सराफा बाजार में 10 फीसदी तक बिक्री बढ़ गई है। कुछ सराफा कारोबारी यह अवसर भुनाने में लगे हैं। काला धन खपाने वालों को निर्धारित दाम से अधिक कीमत पर सोना बेचा जा रहा है। आलम यह है कि ऐसे लोग 65 हजार से 68 हजार रुपये प्रति तोला सोना खरीदने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। जबकि सोने का वर्तमान दाम 62 हजार 500 रुपये प्रति तोला है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का निर्णय लिया है। दो हजार रुपये का गुलाबी नोट बंद करने की तैयारी के बीच काला धन खपाने के लिए अब सोने-चांदी की खरीदारी शुरू कर हो गई है। लिहाजा, कुछ सराफा कारोबारी इस मौके का फायदा उठा रहे हैं। एक सराफा कारोबारी ने बताया कि सोने का वर्तमान दाम 62,500 रुपये तोला है। मगर दो हजार के नोट से खरीदारी करने पर 65 हजार से लेकर 68 हजार रुपये प्रति तोला तक सोना बिक रहा है। हालांकि 500 रुपये के नोट पर सोने का भाव 62,500 रुपये का ही चल रहा है।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल चांदी की खरीदारी में भी है। चांदी का भाव 75 हजार रुपये किलो है। जबकि गुलाबी नोट पर इसे 80 हजार रुपये किलो के भाव से खरीदा जा रहा है। एक सराफा कारोबारी ने बताया कि जिनके पास एक नंबर में दो हजार के थोड़े-बहुत नोट हैं भी उन्हें कोई परेशानी नहीं है। वह बैंक में अपनी रकम जमा कर रहे हैं। लेकिन जिनके पास ज्यादा नोट अथवा काला धन है, वह महंगे दाम पर सोने की खरीद कर रहे हैं। ऐसे लोगों की रकम सराफा बाजार तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडवांस बुकिंग भी करा रहे धन्नासेठ
दो हजार का नोट चलन से बाहर होने की खबर से कई बड़े अफसरों व नेताओं की नींद उड़ गई है। एक सराफा कारोबारी ने बताया कि मध्यम वर्ग के पास दो हजार के नोट नहीं हैं, एक-दो हैं भी तो उन्हें आराम से खर्च कर रहे हैं। कई बड़े अधिकारी और नेता दो हजार के नोट की बड़ी रकम के बदले सोना खरीदने के लिए संपर्क कर रहे हैं। सराफा कारोबारियों पर अपना काला धन खपाने का दबाव भी बनाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर सोने की खरीद के लिए एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं।



बाजार पर खास असर नहीं
सराफा एसोसिएशन से जुड़े पप्पू रस्तोगी बताते हैं कि दो हजार का नोट चलन से बाहर होने को लेकर बाजार पर कोई खास असर नहीं है। इस समय सहालग चल रही है। सहालग में बिक्री बढ़ना सामान्य है। दुकान पर आने वाले खरीदार शादी-ब्याह के लिए जेवर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed