{"_id":"63791d78bf1050150f4070c8","slug":"bullion-trader-robbed-one-arrested-sitapur-news-lko6579700129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी से लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी से लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
सीतापुर। थाना थानगांव पुलिस ने सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लूटे गए माल को बरामद किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
रेउसा के रहने वाले सराफा व्यापारी सुनील रस्तोगी के साथ 29 अक्तूबर को लूट हुई थी। उनकी दुकान थानगांव के राजपुर क्योटाना में थी। वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान चार बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया था। पीड़ित के मुताबिक बैग में सवा लाख का माल था। पुलिस ने मामले के केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेउसा के बजारपुरवा निवासी मनोज कुमार यादव को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पांच हजार रुपये सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के समेत आधार और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक अभी तीन अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।