फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bullies beat farmer at sugarcane purchasing center

दबंगों ने गन्ना क्रय केंद्र पर किसान को पीटा, केस दर्ज

Sun, 14 Feb 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bullies beat farmer at sugarcane purchasing center
सकरन (सीतापुर)। गन्ना क्रय केंद्र पर बिना नंबर गन्ना तौलवाने से मना करने पर दबंगों ने एक किसान की पिटाई कर दी। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घायल को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सकरन थाना क्षेत्र के अवध शुगर फैक्टरी हरगांव के कल्ली स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर कुम्भारन पुरवा गांव निवासी मुनीराम गन्ना तौलवाने के लिये गया था। मुनीराम ने बताया कि जब उसका नंबर आया तो उसने अपना वाहन कांटे पर खड़ा कर दिया। इतने में वहां मौजूद विनोद ने मुनीराम का वाहन कांटे से हटाकर जबरन अपना वाहन खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

जब मुनीराम ने इसका विरोध किया तो विनोद, रघुवीर, कमलू, रामविलास आदि ने गन्नों व लात घूसों से मुनीराम की पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed