फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bullet fired, two injured

रंजिश में चली गोली, दो जख्मी

Thu, 26 Sep 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bullet fired, two injured
सीतापुर। शहर के मोहल्ला शास्त्री नगर लोनियनपुरवा में रंजिश को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग की। गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। गोली चलाने वाले पक्ष का एक युवक ईंट-पत्थर लगने से जख्मी हुआ। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंच कर सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के शास्त्रीनगर लोनियनपुरवा निवासी रवि व सत्यम में किसी बात को लेकर गुरुवार को विवाद हो गया। बात बढ़ने पर रवि की ओर से उसका चचेरा भाई कमलेश मौर्य बीच बचाव में आ गया। उधर, सत्यम की ओर से मोहल्ले का ही सोनू व रामकोट के ओबरी गांव का शाहरुख गद्दी पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में बात बढ़ी तो सत्यम की ओर से फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में रवि का चचेरा भाई कमलेश गोली लगने से जख्मी हो गया। जबकि सत्यम पक्ष का शिवम ईंट-पत्थर लगने से जख्मी हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी और कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed