फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bulldozer of Tehsil administration run in 16 villages

16 गांवों में चला तहसील प्रशासन का बुलडोजर

Sat, 09 Apr 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer of Tehsil administration run in 16 villages
सीतापुर। तहसील सदर क्षेत्र के 16 गांवों से दो हेक्टेअर से अधिक जमीन पर किए गये कब्जों को हटवाया गया। राजस्व टीम को चकमार्गों पर सर्वाधिक कब्जे मिले। इस पर फसल लहलहाती मिली जिस पर बुलडोजर चला। अवैध कब्जे वाली भूमि को खाली कराने के बाद इसे प्रधान के सुपुर्द किया गया। तंबौर में अवैध ढंग से संचालित ईंट भट्ठे को जमींदोज कर दिया गया। इस कार्रवाई से कब्जा करने वाले लोगों में डर व्याप्त है।
विज्ञापन

तहसील सदर के राजस्व ग्राम देना में गाटा संख्या 140/1227, रकबा 0.425 हेक्टेअर, राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। इस रकबे पर फसल बोकर कब्जा किया गया था, जिसे कब्जा मुक्त कराया गया। इसी प्रकार हलुवापुर, पहाड़पुर, गोविंदा सरांय, असोढर, गुराईपुर, ककरहा व उमरसा में चकमार्ग से कब्जे हटवाए गये।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मियों को ग्राम शेरपुर में रास्ते पर कब्जा मिला। इसे ध्वस्त कराकर खाली कराया गया। पहाड़पुर में खेल के मैदान और मरघट की भूमि पर फसल बोकर कब्जा किया गया था। नरसोही में मुख्य मार्ग, रसूलापुर में जंगल, मिश्रापुर में परती की भूमि से कब्जों को हटवाया गया है। उन्होंने बताया कि 16 गांवों में 2.013 हेक्टेअर भूमि से कब्जा हटवाया गया है। इस जमीन को प्रधान की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबौर संवाद के अनुसार क्षेत्र में बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के संचालित अवैध ईंट भट्ठे पर एक बार फिर बुलडोजर गरजा। नियमों का अतिक्रमण कर चल रहे ईंट भट्ठे की दीवारों व कच्ची ईंटों को बुलडोजर से ध्वस्त करते हुए पानी भरवाया गया। अवैध रूप से बिना एनओसी के चल रहे ईंट भट्ठों पर दोबारा कार्रवाई करते हुए तीन ईंट भट्ठों पर बुलडोजर चलाया गया। 26 मार्च को अवैध से चल रहे इन भट्ठों पर उपजिलाधिकारी लहरपुर द्वारा कार्रवाई करते हुए एनओसी मिलने तक उन्हें न संचालित करने की हिदायत दी गई थी।
बावजूद इसके संचालक फिर से इन्हें चलाने लगे। अवैध रूप से संचालित होने की सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर दलबल के साथ पहुंचे कानूनगो बीडी यादव, जिला प्रदूषण अधिकारी पंकज शुक्ल ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ग्राम डेवड़ीडीह में संचालित अमन ब्रिक फील्ड, भारत ब्रिक फील्ड व इंडिया ब्रिक फील्ड पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। भट्ठों की दीवारें गिराने के साथ ही टैंकर से उनमें पानी भरवा दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

रेउसा संवाद के अनुसार ग्राम महेशपुर में तालाब, खेत-खलिहान व ग्राम समाज की जमीन से तहसील प्रशासन ने कब्जा हटवाया। कानूनगो व लेखपाल सुबह से शाम तक कब्जा हटवाते रहे। नैमिषारण्य संवाद के अनुसार मिश्रिख तहसील अंतर्गत ग्राम कुहेता में तालाब की भूमि को राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति में अतिक्रमण मुक्त कराया गया। तालाब की भूमि की नापजोख कर उसे ट्रैक्टर से जोतवाया गया। इस मौके पर सुरेंद्र, मोहन, छुन्ना व राजबहादुर शुक्ला आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed