फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BSNL services are Stalled ?from 10 days

10 दिन से ठप पड़ी बीएसएनएल सेवाएं

Sun, 27 Sep 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 27 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन

पिसावां व महोली मार्ग निर्माण के दौरान कई जगहों पर केबल कट जाने से कस्बे में दस दिनों से बीएसएनएल की मोबाइल व ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप हो गई हैं। सबसे अधिक असर पंचायत चुनाव की तैयारियों पर पड़ रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों के सीयूजी नंबर चल नहीं रहे हैं। लोगों की शिकायत पर एक बार नेटवर्क दुरुस्त कराया गया था, लेकिन वह 24 घंटे भी नहीं चल सका। अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा मनमाफिक तरीके से खोदाई की जा रही है।
विज्ञापन


एक माह से पिसावां से महोली रोड का निर्माण चल रहा है। इस दौरान रोड के किनारे जेसीबी से खोदाई हो रही है। इससे पहले पिसावां-महोली मार्ग पर फरीदपुर के पास करीब एक किलोमीटर केबल कट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे तीन दिनों तक कस्बे में ब्रॉडबैंड व मोबाइल फोन बंद पड़े थे। उसके बाद केबल को दुरुस्त करके संचार सेवाएं बहाल की गई हैं, लेकिन बीते 18 सितंबर से कई जगहों पर लाइन कटी पड़ी है। इसका असर पंचायत चुनाव की तैयारियों पर पड़ रहा है। लोगों का अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।


वहीं ब्लॉक मुख्यालय पर कनेक्टीविटी न होने से मनरेगा मजदूरों की मजदूरी फीड नहीं हो पा रही है। जिम्मेदारों का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा मनमाफिक तरीके से खोदाई की जा रही है। इससे जब तक एक जगह पर केबल दुरुस्त होती है, तब तक दूसरी जगह पर कट जाती है। इससे लोगों को दुश्वारियां उठानी पड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed