फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BSA-Principal Dispute: AD Basic submitted investigation report, committee found evidence against the headmast

बीएसए-प्रिंसिपल विवाद: एडी बेसिक ने सौंपी जांच रिपोर्ट, प्रधानाध्यापक के खिलाफ कमेटी को मिले सबूत

Sat, 04 Oct 2025 07:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 04 Oct 2025 07:56 AM IST
सार

BSA-Principal Dispute: सीतापुर में बीएसए-प्रिंसिपल विवाद में एडी बेसिक की जांच पूरी हो गई है। शासन अब इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
BSA-Principal Dispute: AD Basic submitted investigation report, committee found evidence against the headmast
बीएसए पर बरसाए बेल्ट। इस मामले पर प्रिंसिपल पर जांच चल रही थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीतापुर में बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह व प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा के बीच हुए विवाद के मामले में एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी ने अपनी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा निदेशक को सौंप दी है। इसके आधार पर अब बेसिक शिक्षा विभाग जल्द अपनी संस्तुति शासन को भेजेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


बीएसए व प्रधानाध्यापक के बीच पिछले दिनों हुए विवाद के बाद निदेशालय ने एडी बेसिक की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया था। इसमें एक अपर जिलाधिकारी भी शामिल थीं। विभागीय सूत्रों के अनुसार जांच कमेटी की रिपोर्ट भी प्रधानाध्यापक के विपरीत ही जा रही है।
विज्ञापन


कमेटी ने जिन लोगों के पक्ष लिए हैं व अन्य कागजात देखे हैं, उसके आधार पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ काफी सबूत मिले हैं। वहीं बीएसए की ओर से भी इससे जुड़े कागजात दिए गए हैं। हालांकि अभी प्रधानाध्यापक का पूरा पक्ष नहीं आ पाया है। क्योंकि वह जेल में हैं। वहीं शिक्षक संगठन भी इस मामले में एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस मामले में निदेशालय की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं कमेटी ने विद्यालय से इतर भी यहां पर चल रही राजनीति को लेकर अपनी रिपोर्ट में सुझाव दिए हैं। क्योंकि इस विवाद की जड़ में भी कहीं न कहीं स्कूल से इतर राजनीतिक हस्तक्षेप निकलकर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ विद्यालय में तमाम प्रयास के बाद भी अभी पठन-पाठन सुचारु नहीं हो पा रहा है। इस पर निदेशालय ने गंभीरता से लेते हुए बीएसए को इसे नियमित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed