{"_id":"68e6598cfedb8d8ccc0dcf4b","slug":"bsa-belt-scandal-release-warrant-arrived-an-hour-late-principal-to-be-released-tomorrow-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए बेल्ट कांड : एक घंटा देरी से पहुंचा रिहाई का परवाना, कल होगी प्रिंसिपल की रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए बेल्ट कांड : एक घंटा देरी से पहुंचा रिहाई का परवाना, कल होगी प्रिंसिपल की रिहाई
Wed, 08 Oct 2025 06:01 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:01 PM IST
सार
सीतापुर के बहुचर्चित बीएसए बेल्ट कांड के आरोपी प्रिंसिपल की रिहाई एक बार फिर से आगे बढ़ गई। अब उन्हें बृहस्पतिवार को रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसए पर बरसाए बेल्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सीतापुर के बहुचर्चित बीएसए बेल्ट कांड के आरोपी प्रिंसिपल की रिहाई एक बार फिर से आगे बढ़ गई। अब उन्हें बृहस्पतिवार को रिहा किया जाएगा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आरोपी प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र वर्मा की रिहाई का परवाना एक घंटा देरी से जिला कारागार प्रशासन के पास पहुंचा।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक एस के सिंह ने बताया कि जेल मैन्युल के अनुसार रिहाई का परवाना देरी से पहुंचा। इसलिए अब बृहस्पतिवार सुबह शिक्षक को रिहा किया जाएगा। बता दें कि आरोपी ने 23 सितंबर को बीएसए कार्यालय में बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह पर 22 सेकेंड में बेल्ट से पांच वार किए थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
एक अध्यापिका को लेकर हुआ था विवाद
यह पूरा विवाद में केंद्र में अवंतिका गुप्ता का नाम सामने आया था। उनकी अवकाश को लेकर बीएसएस और स्कूल के प्रिंसिपल के बीच विवाद हुआ था। उसी बात की पूछताछ के लिए प्रिंसिपल को बुलाया गया था, बाद में यह बातचीत विवाद में बदल गई।
विज्ञापन
शिक्षिका भी चल रही हैं निलंबित
मामले के आगे बढ़ने के बाद शासन के द्वारा शिक्षिका अवंतिका गुप्ता को भी निलंबित कर दिया गया। इसके पहले घटना के तुरंत बाद प्रिसिंपल को निलंबित करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया था।