{"_id":"6176f918eaa300011d134214","slug":"brother-returning-after-getting-sister-done-dies-in-accident-sitapur-news-lko601719996","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को करवा देकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को करवा देकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना थानगांव इलाके में रविवार देर रात बहन को करवा देकर घर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थानगांव इलाके के सीपतपुर निवासी बनवारीलाल पाल (35) रविवार को थाना रेउसा के गौहनिया गांव में बाइक से अपनी बहन के घर करवा देने गया था।
वापसी में रेउसा-महमूदबाद मार्ग पर चिरैया गुरुद्वारे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। क्षेत्र से भ्रमण कर लौट रहे सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को रेउसा सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन मौके पर पहुंचे। युवक को लेकर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।