{"_id":"603164688ebc3ee94422cb9e","slug":"brother-beaten-to-death-sitapur-news-lko5658924166","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को पीटकर मार डाला
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शनिवार सुबह मनोरोगी ने अपने छोटे भाई की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। वारदात को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस घटना के पीछे अवैध संबंध बता रही है जबकि कुछ लोग मोबाइल को लेकर विवाद को भी घटना की वजह बता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
महोली कोतवाली इलाके के भुड़कुड़ी गांव निवासी रामू मिश्रा (33) का किसी बात को लेकर शनिवार की सुबह उसके बड़े भाई से विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर रामू पर उसके भाई ने लाठियों से हमला कर दिया जिससे रामू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। गंभीर रूप से जख्मी रामू को फौरन सीएचसी महोली ले जाया गया जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी मनोरोगी था। उसका इलाज चल रहा था। मोबाइल को लेकर दोनों भाइयों में विवाद था जिसके चलते आरोपी ने मृतक को लाठियों से पीटा था।
विज्ञापन
वहीं, सीओ सदर अभिषेक प्रताप का कहना है कि उन्हें पुलिस से ही जानकारी मिली कि अवैध संबंधों के चलते युवक को मारा गया है। रामू मिश्रा पर सगे बड़े भाई सुनील मिश्रा ने पत्नी संग अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया जिससे रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांच में यह भी पता चला कि मृतक को कम दिखाई देता था। अचानक गिरकर चोट आने से भी मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। सभी विंदुओं पर जांच की जा रही है। ठीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है। कानून व शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।
कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी मनोरोगी था। मृतक के सिर में चोट लगी है। चोट कैसे लगी है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।