{"_id":"6733a33705f35a6a340dca44","slug":"brother-and-sister-crushed-by-speeding-car-condition-critical-sitapur-news-c-102-1-slko1055-121860-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तेज रफ्तार कार ने भाई-बहन को रौंदा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तेज रफ्तार कार ने भाई-बहन को रौंदा, हालत गंभीर
Wed, 13 Nov 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार ने पटरी दुकानदार के दो बच्चों को रौंद दिया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इससे हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार एक ढाबा संचालक की थी, जिसे उसका पुत्र चला रहा था। लोगों ने उसे पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले करने की भी बात कही लेकिन पुलिस ने इससे इंकार करते हुए बताया कि आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
सिद्धेश्वर नगर निवासी पटरी दुकानदार अखिलेश मिश्रा की कस्बे में कमल तिराहे से कोतवाली जाने वाले मार्ग पर एक दुकान है। सोमवार रात वह दुकान समेट रहे थे, इसी दौरान लखनऊ नंबर की तेज रफ्तार कार कार ने उनके पुत्र शिवम उर्फ कल्लू (14) व पुत्री बउवा (18) को रौंद दिया। इसके बाद कार दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर घायल हो गये। उनको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में एक ढाबा संचालक का पुत्र व उसका दोस्त मौजूद था। लोगों ने उसको कार से निकाल कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले करने की बात भी कही। बताया कि कार सवार दोनों लोग नशे में धुत थे। घटना को अंजाम देने वाली कार से शराब की बोतल भी मिलीं।
विज्ञापन
ढाबा संचालक पुत्र रील बनाने का शौकीन
चर्चित ढाबा संचालक का पुत्र रील बनाने व लग्जरी गाड़ियों का शौकीन बताया जाता है। इंस्टाग्राम पर उसके 13 हजार से अधिक फॉलोवर्स भी बताए जा रहे हैं। जिस कार से यह हादसा हुआ। वह अवधेश सिंह के नाम पर लखनऊ आरटीओ में पंजीकृत है। अवधेश सिंह लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र का निवासी है।
परिजनों ने नहीं दी कोई तहरीर, हो रही जांच
घायल बच्चों के परिजनों ने फिलहाल हादसे को लेकर पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी है। दोनों घायलों का इलाज ट्रामा में चल रहा है। किसी भी आरोपी को अब तक हिरासत में नहीं लिया जा सका है। कार को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने के साथ मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई तय होगी।
कपूर कुमार, क्षेत्राधिकारी सिधौली