{"_id":"47355efa881b651dc233c1e85f45c3c3","slug":"brilliant-students-honoured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों को किया सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्नपूर्णा सेवा संस्थान ने रविवार को जिला पंचायत के नेहरू हाल में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। संस्थान ने स्वर्गीय आशा शंभू स्मृति छात्र अलंकरण समारोह में यह सम्मान दिया।
विज्ञापन
समारोह में इंटरमीडियट में 90 प्रतिशत अंक पाने वाले महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आयुष्मान वर्मा, शशीकांत, सुमित्रा पब्लिक इंटर कॉलेज के अनुराग त्रिवेदी, स्टेडी वेल पब्लिक स्कूल के आकाश वर्मा, जय रहेजा, शनी कुमार, अंशिका शुक्ला, स्टडी प्वाइंट इंटर कॉलेज के हया नज्म समेत नौ छात्राओं व आनंदी देवी कॉलेज के आदर्श कुमार समेत नौ छात्रों को, रिजेंसी पब्लिक स्कूल के 11 छात्र-छात्राओं, सहगल कॉलेज के तीन छात्रो, सुमित्रा इंटर कॉलेज के 25 छात्र-छात्राओ, सेक्रेड हार्ट कॉलेज के एक, अग्रवाल कॉलेज के 10 छात्र-छात्राओं, सुमित्रा मार्डन इंटर कॉलेज के पांच छात्र- छात्राओं व जवाहर नवोदय विद्यालय के पांच छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह हाई स्कूल में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों में महर्षि के छह, स्टेडी वेल पब्लिक स्कूल के 34, विशंभर इंटर कॉलेज की एक छात्रा, आनंदी देवी कॉलेज के एक छात्र, रिजेंसी पब्लिक स्कूल के 18, सहगल कॉलेज के एक, सुमित्रा कालेज के चार, सेक्रेड हार्ट के एक, अग्रवाल कॉलेज के तीन, लखनऊ पब्लिक स्कूल के 24, सुमित्रा मार्डन इंटर कॉलेज के 13, जवाहर नवोदय विद्यालय के छह छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
वहीं अशोक प्रजापति, अपर्णा सिंह, हेमंत गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, दीपक मेहरोत्रा, नवीन लेखवानी तथा विवेक अग्रवाल को अन्नपूर्णा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मार्कन्डेय प्रताप सिंह, जनार्दन शुक्ल, महफूज रहमानी, कमल नयन आर्य, यशोदा द्विवेदी, शांति शरण सिन्हा आदि मौजूद थे।