फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   bridge should be completed by January 20: Jitin

20 जनवरी तक पूरा करें कैंची पुल : जितिन

Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
bridge should be completed by January 20: Jitin
सीतापुर। लोकसभा चुनाव से पहले शहर को नए कैंची पुल की सौगात मिल जाएगी। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए इसके निर्देश दिए। मंत्री ने 20 जनवरी तक पुल का निर्माण पूरा करने के निर्देश राज्य सेतु निगम के अफसरों को दिए हैं। वहीं, लापरवाह इंजीनियरों के पेंच कसते हुए उन्हें फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

बता दें कि कैंची पुल का निर्माण अप्रैल में शुरू किया गया था। सरायन नदी पर 16 करोड़ 42 लाख 51 हजार रुपये की लागत से बनाए जा रहे कैंची पुल की लंबाई 90.23 मीटर है। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता का खास ख्याल रखे जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि पुलों को बनाते समय या उपयोग के दौरान यदि कोई कमी आती है, या गुणवत्ता खराब मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

दोपहर साढे़ बारह बजे मंत्री जितिन प्रसाद को विहिप के प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख विपुल सिंह ने जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला के साथ खैराबाद टोल प्लाजा से रिसीव किया। इसके बाद मंत्री ने रोडवेज बस अड्डा चौराहा, पुलिस लाइन के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (93 बी) का भी निरीक्षण किया। यहां 54.17 करोड़ रुपये की लागत से 701 मीटर लंबे पुल पर रेलवे ट्रैक के ऊपर का हिस्सा रेलवे की निर्माण इकाई को बनाना है। जबकि शेष निर्माण कार्य सेतु निगम ने मई से शुरू करा दिया है। दो लेन के ओवरब्रिज की चौड़ाई लगभग साढ़े सात मीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने सहायक अभियंता शुभम अरोड़ा को ससमय गुणवत्ता निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण के दौरान लोगों के आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न कराना पडे। नैपालापुर कसरैला मार्ग पर आनंदी देवी के पास रेलवे ओवर ब्रिज (89 बी) स्वीकृत है। निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए मंत्री पुल का काम 15 दिसंबर तक हर हाल में शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिसंबर तक कार्य शुरू नहीं हुआ तो संबंधित संस्था व अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस मौके पर कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सहायक अभियंता को नहीं याद रहा कार्यक्षेत्र
मंत्री जितिन प्रसाद लहरपुर के मोहल्ला गन्नी टोला स्थित घनश्याम शुक्ला के निवास पर पहुंचे। यहां राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने पोंगलीपुर गांव स्थित शारदा नहर पुल के चौड़ीकरण के बारे में अधिकारियों से सवाल किया। वहीं, एक सहायक अभियंता अपना कार्यक्षेत्र ही भूल गए। उन्होंने कहा कि पुल नहर विभाग का है। नहर विभाग ने एनओसी नहीं दी है। इस पर मंत्री ने सहायक अभियंता को फटकारते हुए कार्यक्षेत्र याद दिलाया। मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि पुल पीडब्ल्यूडी विभाग बनाता है या सिंचाई विभाग। इसके बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने लहरपुर तंबौर मार्ग स्थित गोबरैया पुल की साप्ताहिक प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिये।
वहीं, सिंघनापुर गांव जाकर डॉ विनोद दीक्षित के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद सुजावलपुर गांव पहुंचकर वहां लखनऊ विश्व विद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सरोज तिवारी के प्रपौत्र अटल तिवारी की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की।


गलत नीतियों के कारण सपा को जनता ने नकारा
मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की गलत नीतियों के कारण जनता ने उन्हें नकार दिया है। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले कि पहली प्राथमिकता विकास है, उसी पर ध्यान दे रहे हैं। बाकी बात चुनाव आने पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed