{"_id":"6102e2348ebc3e0926327289","slug":"boy-dies-due-to-wall-collapse-sitapur-news-lko589059816","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली/सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाद कच्ची दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
कोतवाली इलाके के शिशिर नगर गांव निवासी विनीत (12) पुत्र बदलू दोपहर घर में खाना खा रहा था। इसी बीच घर की कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। मलबे के नीचे बालक दब गया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। परिजनों ने आननफानन में मलबे से निकालकर उसे निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया] जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी ने बताया जांच के लिए राजस्व टीम भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल संजय पांडे ने बताया अभी तक उन्हें घटना की कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है।