फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   booster dose vaccination starts from today, but no center decided in district

बूस्टर डोज के लिए जिले में तय नहीं हो सके केंद्र

Sun, 10 Apr 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
booster dose vaccination starts from today, but no center decided in district
सीतापुर। जिले में रविवार से बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत होगी। यह डोज 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगाई जाएगी। इसके लिए लोगों को कीमत चुकानी पड़ेगी। यह निजी केंद्र पर लगवाई जाएगी। लेकिन पहले दिन जिले में इसकी शुरुआत नहीं हो सकेगी। इसके लिए जिले में निजी तौर पर कोई केंद्र तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इस बार बूस्टर डोज के लिए लोगों को पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अभी तक पहली व दूसरी डोज निशुल्क लगाई गई है। लेकिन इस बार कीमत चुकानी पड़ेगी। यह डोज सरकारी अस्पताल की बजाय निजी अस्पतालों में लगाई जाएगी। रविवार से इसकी शुरुआत हो रही है। लेकिन जिले में पहले दिन लोगों को बूस्टर डोज का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है अभी बूस्टर डोज नहीं आई है। जिले में जल्द केंद्र तय कर दिए जाएंगे। उसके बाद उन केंद्रों पर जाकर कोई भी डोज लगवा सकता है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है अगर आप ने कोवीशील्ड कंपनी की पहली व दूसरी खुराक लगवाई है तो बूस्टर डोज भी इसी कंपनी की ही लगेगी। दूसरी डोज लगवाने के 90 दिन बाद बूस्टर डोज लगवाई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बूस्टर डोज प्राइवेट केंद्रों पर कीमत देकर लगवाई जा सकेगी। जल्द ही जिले में प्राइवेट केंद्रों की संख्या भी तय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed