{"_id":"5751c1884f1c1b8c49109173","slug":"book-complain-on-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे फोन पर दर्ज कराएं बिजली समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे फोन पर दर्ज कराएं बिजली समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों को उपकेंद्र व अफसरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नलकूप, ट्रांसफार्मर, पोल, जर्जर लाइन व कनेक्शन से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान एक फोन कॉल पर हो जाएगा।
विज्ञापन
डीएम अमृत त्रिपाठी की पहल पर एनआईसी व पावर कॉर्पोरेशन ने मिलकर आईवीआरएस (इंट्रेक्टीव वाइस रिस्पांस सिस्टम) डेवलप किया है। जिस पर कॉल कर बिजली से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रदेश में सीतापुर पहला जनपद है जो यह शिकायत समाधान प्रणाली लागू कर रहा है। यह सफलता मिलने पर यह आईवीआरएस सिस्टम पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में बिजली समस्या से हर किसी को दो चार होना पड़ता है। कनेक्शन से लेकर पोल लगाने, जर्जर तार व ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर लोगों को कॉर्पोरेशन के अफसरों सहित प्रशासन के अफसरों तक चक्कर लगाने पड़ते थे। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता था।
विज्ञापन
डीएम ने अफसरों को आईवीआरएस सिस्टम पर शिकायतें दर्ज कर उनका समाधान करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत अब जनसामान्य की बिजली संबंधी समस्याएं घर बैठे एक कॉल पर निपट सकेंगी। आईवीआरएस सिस्टम से यह संभव हो सकेगा।
3074650 पर दर्ज कराएं शिकायतें
आईवीआरएस सिस्टम के तहत 3074650 नंबर विकसित किया गया है। दिए नंबर पर उपभोक्ता 24 घंटे घर बैठे या कहीं से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करने पर लोकल दर से शुल्क लगेगा, लेकिन आपकी समस्या 24 घंटे के अंदर ही निस्तारित हो सकेगी।
पावर कॉर्पोरेशन के लोग करेंगे संपर्क
आईवीआरएस पर शिकायत दर्ज करने के बाद पावर कार्पोरेशन के अफसर शिकायतकर्त्ता से संपर्क स्थापित करेंगे और उस समस्या को लेकर पूरी जानकारी शिकायतकर्त्ता को उपलब्ध कराई जाएगी। समस्या कब तक और कैसे निस्तारित होगी इस बात की भी जानकारी उसे दी जाएगी।
पूरे प्रदेश में लागू हो सकता सिस्टम
प्रदेश में सीतापुर पहला जनपद हैं जो यह शिकायत समाधान प्रणाली लागू कर रहा है। यह आईवीआरएस सिस्टम पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
भागदौड़ से मिल सकेगी राहत
अब जनसामान्य के लोग बिजली से संबंधित समस्याओं को घर पर ही बैठ कर दर्ज करा सकते हैं। इस व्यवस्था से जहां भागदौड़ से राहत मिलेगी। वहीं कार्पोरेशन को अपनी कमियों को जानने का बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा।
आरबी यादव, अधिशासी अभियंता, पावर कॉर्पोरेशन