{"_id":"659304b719f658ffb20873f5","slug":"bolero-detonates-after-colliding-with-tractor-trolley-sitapur-news-c-102-1-slko1037-7880-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा कर बोलेरो के परखच्चे उड़े, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा कर बोलेरो के परखच्चे उड़े, चालक गंभीर
Tue, 02 Jan 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली देहात क्षेत्र में सीतापुर-गोला मार्ग पर एक बोलेरो मरीज को छोड़कर जिला मुख्यालय की तरफ से वापस आ रही थी। इसी दौरान क्षेत्र के बरबटापुर गांव के पास गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में हरगांव इलाके के शेखापुर गांव निवासी बोलेरो चालक अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने बोलेरो के अंदर फंसे चालक को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर विमल कुमार गौतम ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।