फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   body of man found in Sitapur who kicked scooter in Lucknow marks of injury on his body

UP: लखनऊ में स्कूटी में लात मारने वाले बदमाश की सीतापुर में मिली लाश, नाखून घिसे मिले; शरीर पर चोट के निशान

Mon, 29 Sep 2025 12:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 12:36 PM IST
सार

लखनऊ में स्कूटी में लात मारने वाले बदमाश की सीतापुर में लाश मिली है। उसके पैर के नाखून घिसे मिले हैं। शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है। 

विज्ञापन
body of man found in Sitapur who kicked scooter in Lucknow marks of injury on his body
सीतापुर में लूट के आरोपी की लाश मिली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखनऊ में स्कूटी में लात मारने वाले बदमाश की सोमवार को सीतापुर में लाश मिली है। उसके पैर के नाखून घिसे मिले हैं। शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लूट करके भागते समय स्कूटी में लात मारने से सवार की मौत हो गई थी। इस मामले में इस पर केस दर्ज है।  

विज्ञापन


घटना सिधौली थाना क्षेत्र के नीलगांव रोड की है। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि शव की पहचान लखनऊ के बक्शी का तालाब चंद्रकोडार निवासी संजय के रूप में हुई। बगल में बाइक खड़ी मिली है। कहीं बाहर से लाकर यहां डालने की शंका जताई जा रही है। गले पर नीला निशान है। मुंह और नाक से झाग आ रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा है कि किसी अन्य जगह से बाइक को लटकाकर लाने से दोनों पैरों के नाखून घिस गए हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक संजय पर लूट का समेत कई मुकदमे भी दर्ज हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed