{"_id":"5daded588ebc3e93cd66c9aa","slug":"body-found-of-young-man-sitapur-news-lko4882186149","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात मेें खड्ड में पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात मेें खड्ड में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कस्बे के बिसवां मार्ग पर अमरनाथ इंटर कॉलेज के सामने सड़क के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिधौली कस्बे के बिसवां मार्ग पर सोमवार की सुबह अमरनाथ विद्यालय के निकट खाईं में लोगों ने एक शव पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव की पहचान कराई।
मृतक की पहचान मानपुर इलाके के उलरा बन्नी निवासी सूरज मिश्र (27) पुत्र शिव नारायण के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक लखनऊ की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। रविवार देर रात काम से वापस लौटा तो उसे सवारी नहीं मिली।
विज्ञापन
जिसके चलते वह बिसवां मार्ग पर ही स्थित अपने ननिहाल कान्हमऊ थाना कमलापुर पैदल ही जा ही रहा था। उसके बाद वह ननिहाल नहीं पहुंचा और उसका शव पड़ा मिला। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत प्रतीत होती है।