{"_id":"61f6dab27a08f66d8a27d491","slug":"blown-jewelery-worth-four-lakhs-from-a-bullion-shop-sitapur-news-lko615704417","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान से चार लाख के गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दुकान से चार लाख के गहने उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट (सीतापुर)। शातिरों ने रविवार को सराफा व्यापारी से 12 सौ रुपये का एक लॉकेट खरीदा। इसके बाद व्यापारी को झांसे में लेकर चार लाख के गहनों से भरा डिब्बा लेकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद सराफा को घटना की जानकारी होते ही उसके होश उड़ गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
शहर कोतवाली इलाके के आवास विकास कॉलोनी निवासी रामगोपाल त्रिवेदी की रामकोट कस्बे में ज्वैलरी की दुकान है। रविवार को वह दुकान पर बैठे थे। इसी बीच बाइक से सवार होकर पहुंचे दो लोगों में एक व्यक्ति दुकान पर गया। दूसरा बाइक पर ही खड़ा रहा। दुकान पर पहुंचे शख्स ने सराफा से गहने दिखाने को कहा। जेवरात देखने के दौरान व्यक्ति ने 12 सौ रुपये का एक सोने का लॉकेट खरीदा।
उसका भुगतान कर दिया, इसी बीच में व्यापारी की नजरों से बचते हुए बड़े ही शातिराना अंदाज में शातिर ने पास में रखा एक डिब्बा लेकर फरार हो गया। उसके जाने के कुछ देर बाद सराफा को जानकारी हुई। सोने-चांदी से भरा डिब्बा दुकान से गायब मिला। सराफा के मुताबिक, डिब्बे में करीब 100 ग्राम सोने के गहने थे। जिसकी कीमत करीब चार लाख है।
विज्ञापन
घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ रामकोट विजय कुुमार ने बताया कि घटना दिन में हुई है। सराफा ने तहरीर शाम को दी है। फिलहाल मामले में तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।