{"_id":"619005a492c7782db131dbe5","slug":"blo-does-not-know-who-is-the-designated-officer-sitapur-news-lko6043020138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ को पता ही नहीं कौन है पदाभिहित अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ को पता ही नहीं कौन है पदाभिहित अफसर
विज्ञापन
सीतापुर में म्युनिस्पिल इंटर कॉलेज में बीएलओं द्वारा प्राप्त किए जाते दावे आपत्ति। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। विधानसभा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में पूरी तरह लापरवाही बरती जा रही है। इसके चलते ही शनिवार को आयोजित अभियान के विशेष बूथ दिवस पर दावा- आपत्तियां लेने के लिए कई केंद्रों पर पदाभिहित अधिकारी से लेकर बीएलओ तक गायब मिले। बूथों पर मौजूद बीएलओ भी काम काज को लेकर उदासीन मिले। कई बीएलओ को तो इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि उनके केन्द्र का पदाभिहित अधिकारी कौन है।
अमर उजाला टीम ने विशेष बूथ दिवस पर पर मतदान केन्द्रों पर दावा-आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की जमीनी पड़ताल की। इस दौरान दोपहर एक एक बजे पुराने शहर के म्यूनिस्पल इंटर कालेज स्थित मतदान केन्द्र के बूथ संख्या 64 से 68 पर नियुक्त बीएलओ फरीना, रानी कनौजिया, रफिया सुल्ताना, सगुफ्ता यासमीन, मैसर जहां मतदाता सूचियों सहित मौजूद मिलीं।
इनके द्वारा बताया गया 25 दावा आपत्ति प्राप्त हुए हैं। वोटर बनने के लिए युवाओं और नई शादी होकर आई महिलाओं के द्वारा फार्म-6 जमा किए गए हैं। बीएलओ से जब पदाभिहित अफसर के बारे में जानकारी की गई तो बताया हमें नहीं मालूम कि यहां का पदाभिहित अधिकारी कौन है। दोपहर डेढ़ बजे करीब मैथोडिस्ट मिशन कन्या जूनियर हाई स्कूल के बूथ संख्या 235 से 237 पर बीएलओ देवकी वर्मा, सारिका सेठ व विद्यावती तो मौजूद मिली लेकिन पदाभिहित अधिकारी यहां भी मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन
इस दौरान लाल इंटर कालेज के बूथों पर अव्यवस्था का माहौल दिखा। यहां काम काज के ळिए बीएलओ के पास मेज तक उपलब्ध नहीं थी। कैमरा देखकर मेज की व्यवस्था की गई। हालांकि केन्द्र पर बीएलओ और पदाभिहित दोनों की मौजूदगी मिली। बापू बालक विद्यालय के बूथों पर नूतन रस्तोगी, पूनम गुप्ता, रीना कार्य कर रहीं थी। पांच दावे प्राप्त हुए थे। यहां भी पदाभिहित अधिकारी नहीं दिखे।