फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BL Verma Scholarship Scheme will be launched today

Sitapur News: बीएल वर्मा छात्रवृत्ति योजना का आज होगा शुभारंभ

Fri, 28 Feb 2025 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
BL Verma Scholarship Scheme will be launched today
सिधौली (सीतापुर)। आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से बीएल वर्मा छात्रवृत्ति 2025 का विमोचन शुक्रवार को किया जाएगा। इस योजना का शुभारंभ लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट डीन डॉ. सुधाकर वर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। डॉ. सुधाकर वर्मा विगत दो दशकों से सीतापुर जनपद के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह छात्रवृत्ति उनके पिता स्व. ब्रजमोहन लाल वर्मा की स्मृति में प्रदान की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत सीतापुर जनपद के इच्छुक एवं योग्य इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। बीएल वर्मा छात्रवृत्ति योजना 2025 के समन्वयक राहुल वर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत मेरिट टेस्ट आयोजित कर प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया जाएगा और उन्हें वार्षिक आधार पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ कस्बे के न्यू वे पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। यह छात्रवृत्ति जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को उनके उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने में मदद करेगी। राहुल वर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी छात्र की पढ़ाई न रुकने देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed