{"_id":"64611df69460557ef308dd69","slug":"bjp-lost-at-mps-home-town-panchayat-and-booth-sitapur-news-c-13-1-235990-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सांसद की गृह नगर पंचायत और बूथ पर हारी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सांसद की गृह नगर पंचायत और बूथ पर हारी भाजपा
Sun, 14 May 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 14 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सीतापुर और खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा को मिली जीत से भले ही सांसद इतरा रहे हों, लेकिन इसका दूसरा तल्ख पहलू यह भी है कि वह अपने गृह नगर पंचायत में कमल नहीं खिला सके। और तो और जिस बूथ पर सांसद ने वोट डाला था वहां भी भाजपा हार गई।
सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा तंबौर के मूल निवासी हैं। तंबौर नगर पंचायत है। चार मई को हुए मतदान में सांसद राजेश वर्मा ने तंबौर के बूथ संख्या 27 पर वोट डाला था। इस बूथ पर कुल 357 वोट डाले गए थे। शनिवार को जब मतगणना हुई तो परिणाम चौंकाने वाला रहा।
अध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी तैबुन्निशां ने भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के पति झब्बन बेग को 2,808 वोटों से हरा दिया। सांसद राजेश वर्मा का वोट जिस 27 नंबर बूथ पर है वहां भी भाजपा हार गई।
विज्ञापन
इस बूथ पर डाले गए 357 वोटों में से भाजपा प्रत्याशी झब्बन बेग को 108 वोट मिले, जबकि राजद प्रत्याशी तैबुन्निशां को 122 वोट मिले। इस लिहाज से देखा जाए, तो सांसद अपने ही बूथ पर भाजपा को नहीं जिता पाए। भाजपा न सिर्फ उनकी गृह नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हार गई, बल्कि बूथ पर भी भाजपा 14 वोट से मात खा गई।