{"_id":"6adfa55e29fae6eed90fb13b","slug":"bjp-booth-president-killed-after-being-hit-by-a-motorcycle-two-others-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-166543-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाइक की चपेट में आकर भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाइक की चपेट में आकर भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, दो घायल
Tue, 27 Oct 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया के नेशनल हाईवे पर नीलगांव तिराहे के निकट सोमवार को बाइक की चपेट में आने से भाजपा बूथ अध्यक्ष मुन्नीलाल तिवारी (75) की मौत हो गई। बाइक सवार भाई-बहन भी हादसे में घायल हो गए।
परिजनों के अनुसार मदारीपुर मजरा रायपुरदेव सिंह निवासी मुन्नीलाल तिवारी किसी काम से अटरिया कस्बे आए थे। दोपहर में वापस लौटने के लिए वह नीलगांव तिराहे के निकट सड़क पार करने के लिए खड़े थे। इसी दौरान सिधौली की तरफ से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नीलाल के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार रहिमाबाद निवासी भास्कर और उनकी बहन सोनिया भी गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हादसे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुन्नीलाल तिवारी की मौत पर दुख जताया। मुन्नीलाल रायपुरदेव सिंह के बूथ अध्यक्ष थे। उनके परिवार में एक बेटा पवन तिवारी और तीन बेटियां वंदना, रंजना व रीता हैं। तीनों बेटियों का विवाह हो चुका है। वह तराई क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए समर्पित थे।