{"_id":"6898e447d32a61511808b5a3","slug":"birth-certificates-of-14-thousand-children-are-pending-sitapur-news-c-102-1-slko1037-138049-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 14 हजार बच्चों के लटके हैं जन्म प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 14 हजार बच्चों के लटके हैं जन्म प्रमाणपत्र
Sun, 10 Aug 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालय के करीब 14 हजार नौनिहालों के जन्म प्रमाणपत्र लटके हैं। इसमें सबसे अधिक प्रमाणपत्र एसडीएम, बीडीओ व स्कूल स्तर पर लंबित हैं। इस कारण नौनिहालों के आधारकार्ड नहीं बन पा रहे हैं।
कक्षा एक से आठ तक के नौनिहालों को डीबीटी का लाभ दिया जाता है। इसके तहत नौनिहालों को 1200 रुपये मिलते है। यह लाभ तभी मिलेगा जब नौनिहालों के पास आधार कार्ड होंगे। आधार कार्ड बनवाने में जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य है। जन्म प्रमाणपत्र तहसील स्तर से जारी किए जाते हैं। 14 हजार अभिभावकों ने इसके लिए आवेदन भी कर रखा है। इसमें सबसे अधिक लंबित आवेदन एसडीएम, बीडीओ व स्कूल स्तर पर है।
लंबित आवेदन
एलिया विकासखंड में एसडीएम स्तर पर 78, बेहटा में 337, बिसवां में 26, हरगांव 531, कसमंडा 29, खैराबाद 73, लहरपुर 111, मछरेहटा 140, महमूदाबाद 36, मिश्रिख 134, पहला 190, परसेंडी 93, पिसावां 111, रामपुर मथुरा 257, रेउसा 91, सकरन 48 व सिधौली में 224 लंबित है। अगर विद्यालय स्तर पर बात की जाए तो एलिया 577, बेहटा 472, बिसवां 355, गोंदलामऊ 664, हरगांव 1881, कसमंडा 360, खैराबाद 1593, लहरपुर 327, मछरेहटा 807, महोली 658, महमूदाबाद 694, मिश्रिख 931, पहला 910, परसेंडी 997, पिसावां 392, रामपुर मथुरा 39, रेउसा 576, सकरन 843 व सिधौली में 1012 आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन
लगाए जाएंगे शिविर
नौनिहालों के आधार कार्ड बनने में दिक्कत आ रही है। इसको लेकर विकास खंडवार 11 अगस्त से जन्म प्रमाणपत्र बनवाएं जाने को लेकर बीडीओ कार्यालय पर शिविर लगाए जाएंगे।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए