{"_id":"618ac1bfaf952d00cb19651e","slug":"bike-thief-gang-busted-five-arrested-sitapur-news-lko6037149176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर/रेउसा। थानगांव, रेउसा और इमलिया सुल्तानपुर की पुलिस ने चोरी की छह बाइकें बरामद कर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पांच आरोपी भी गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पांचों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है।
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि थानगांव पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने इलाके के जैतहिया मोड़ के पास दबिश दी। वहां से पुलिस ने थानगांव इलाके के जंगलपटरी गांव निवासी मोहम्मद, रहीश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का जुर्म कुबूल किया है।
आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद हुई है। दो असलहे और दो कारतूस बरामद हुए है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरी की बरामद बाइकें सीतापुर और लखनऊ की हैं।
विज्ञापन
सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कचनार पेट्रोल पंप के पास से चोरी के मामले में फरार चल रहे कोतवाली देहात इलाके के मिर्जापुर निवासी मखोले, संजय को गिरफ्तार किया गया है।
दोनों के कब्जे से दर्ज मामले से संबंधित चोरी की बाइक बरामद हुई है। आरोपी संजय के कब्जे से पुलिस को असलहा व कारतूस बरामद हुआ है। सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मरखापुर में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे थानगांव इलाके के नगीनापुरवा मजरा गौलोक कोड़र निवासी राकेश को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है।
बाइकों के बदल देते थे नंबर
पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि अलग-अलग जिलों से बाइकों की चोरी करते हैं। कुछ समय छुपा कर रखने के बाद ग्राहकों को खोजकर कम दामों पर बाइक बेच देते हैं। मिलने वाले रुपयों का आपस में बंटवारा कर लेते हैं। बाइकों की पहचान छिपाने के नंबर भी बदल देते हैं।