फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike slips while saving cattle, young man dies

Sitapur News: गोवंश को बचाने में बाइक फिसली, युवक की मौत

Fri, 02 Jan 2026 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 Jan 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Bike slips while saving cattle, young man dies
हर्ष की फाइल फोटो।
नैमिषारण्य। कल्ली नैमिषारण्य मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात धुंध में निराश्रित गोवंश को बचाने में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

औरंगाबाद निवासी हर्ष मौर्य (24) बृहस्पतिवार देर रात अपने मित्र संजय कश्यप (23) के साथ किसी काम से कल्ली गए थे। काम निपटाकर दोनों बाइक से ही लौट रहे थे। बाइक हर्ष चला रहे थे। रात में हसनगंज के पास अचानक उनकी बाइक के सामने गोवंश आ गया लेकिन कोहरे के कारण दोनों उसे देख नहीं सके। गोवंश को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर करीब 200 मीटर दूर तक फिसल गई। हादसे में हर्ष और संजय दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार हर्ष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। संजय को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


जूते-चप्पल की दुकान चलाता था हर्ष
हर्ष की नैमिषारण्य में जूते-चप्पल की दुकान है। वह इसी दुकान से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत की सूचना पर परिजन बदहवास होकर सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत





रेउसा। बहराइच हाईवे पर शुक्रवार को भरथना के पास एक बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।


बहराइच के बौडी थाना क्षेत्र के मंझारा तौकली गांव के मजरा रेता निवासी संदीप वर्मा (38) अपनी पत्नी गायत्री (35) के साथ बाइक से तंबौर के बिसवां खुर्द गए थे। बिसवां खुर्द में उनकी ससुराल है। लौटते समय वह बहराइच हाईवे पर परसपुर भरथा के पास एक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। वहां डॉ. राज बहादुर सिंह ने गायत्री को मृत घोषित कर दिया। संदीप का इलाज जारी है। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed