फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike rider dies in vehicle collision

Sitapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 15 Jan 2025 06:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in vehicle collision
सीतापुर। थाना सदरपुर के एक गांव निवासी युवक को अज्ञात वाहन ने बीती एक जनवरी को टक्कर मार दी थी। घायल युवक ने उपचार के दौरान चार जनवरी को दम तोड़ दिया। मामले में परिजनों ने मंगलवार को तहरीर दी है। इलाके के किशुनपुर निवासी विनय कुमार ने बताया कि उनके भाई राम निवास गत एक जनवरी को ईदगाहपुरवा निवासी अपने बहनोई अनुज के साथ बाइक से देबियापुर चौराहे से घर लौट रहे थे। रास्ते में सदरपुर-हाजीपुर मार्ग पर टिकरा मोड़ के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी बिसवां ले जाया गया, जहां से राम निवास को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां, चार जनवरी को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed