{"_id":"6560eb6d64fb81c7b308d59e","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-sitapur-news-c-102-1-slko1037-5906-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
उरदौली (सीतापुर)। कुसैला मोड़ पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार छिटककर रोड पर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका एक अन्य साथी घायल हो गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
रामकोट के रामपुर निवासी भैयालाल (25) अपने साथी गुरुचरन के साथ बाइक से महोली के लौकी गांव आया था। वापस सीतापुर की ओर जाते समय शुक्रवार देर शाम कुसैला मोड़ पर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गुरुचरन घायल हो गया मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल उमाकांत शुक्ल ने बताया कि अज्ञात वाहन ने ओवरब्रिज के पास बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वाहन का पता लगाया जा रहा है।