{"_id":"694583d1142b8c103105ca1b","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-sitapur-news-c-102-1-slko1037-146562-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 58 करोड़ से बनेंगे सहकारी समितियों के भवन, 65 आयुष्मान आरोग्य मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 58 करोड़ से बनेंगे सहकारी समितियों के भवन, 65 आयुष्मान आरोग्य मंदिर
Fri, 19 Dec 2025 10:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 Dec 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की सहकारी समितियों, आयुष्मान आरोग्य मंदिराें, बेसिक स्कूलों व राजकीय पॉलीटेक्निक की दशा को संवारने के लिए मेगा प्लान तैयार किया गया है। जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत करीब 58 करोड़ दस लाख रुपये की कार्ययोजना शासन भेजी है।
जिलाधिकारी द्वारा तैयार प्रस्ताव में करीब 20 करोड़ 14 लाख रुपये से सहकारी समितियों के 41 भवनों का निर्माण होगा। इनमें बी पैक्स पुरैनी, जहांगीराबाद, बजहा, जमौली, ईंटगांव, तरसेवरा, नसीरपुर, बोहरा, मिश्रिख, कुतुबनगर, नीमसार, गनोगी, वैशोली, कुनेरा, पट्टी नेवादा, बसंतापुर, रोहिया शिवपुर, शाहपुर, भदफर, पलौली, बहट्टूपुर, रामपुर कलां, शेखपुर बिलौली, जयरामपुर, पारा रमनगरा, मीरानगर, बजीरनगर, गुरसंडा, नेवदिया, बीहट गौड़, भुड़कुड़ा सिंघौड़ा, इमलिया सुल्तानपुर, बम्हौरा, टेड़वा चिलौला, सुरजीपारा, कमरसे जलालीपुर, पिपराघूरी, मुढ़ानपुर, क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड सीतापुर, सहकारी पूर्ति भंडार और सहकारी संघ मझिगवां सराय के भवन शामिल हैं। प्रत्येक भवन पर 50.35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड कराएगा।
वहीं, 65 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के भवनों का करीब 25 करोड़ 69 लाख रुपये की धनराशि से निर्माण किया जाएगा। इनमें बम्हौरा, ढहेलिया, इमलिया (एमसीएच), काजी कमालपुर, मुस्तफाबाद, नेरी कलां, पीतपुर, रामनगर, सहादतनगर, सेमरहन, तिहार, टिकरा, बिसेंडा, टिकरा द्वितीय, गुरुधपा, क्योंटीकला, सेलामऊ, असोधन, भिठौली, दरियापुर, कैमा, न्योराजपुर, संदना, ऊंचाखेरा अजई, बरई जलालपुर, जैतीखेड़ा, कनाखेरा, कासिमपुर, लोहंगपुर, गदार, रालामऊ, बापुपुर, चलकापुर, जयरामपुर,बसारा, चमखर, कैथा, महेवा, पारसपुर, रहीमाबाद, बरथर, दौलतपुर (बेहमा), देवकलिया, जसमंडा, अमरैया, बछवल, कल्यानपुर, लौकी, बहलोलनगर, बिलासपुर, कहेनवा, मीरानगर, महराजनगर, नसीरपुर, शाहपुर, फिरोजपुर, कुनवरपुर, शहजानपुर, सरौरा और सिंहपुर में भवनों का निर्माण होगा। प्रत्येक भवन पर 39 लाख 53 हजार रुपये के करीब खर्च आएगा। यह कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कराएगा।
विज्ञापन
जर्जर बेसिक स्कूलों के स्थान पर बनेंगे नए भवन
इस मेगा प्लान के तहत जर्जर बेसिक स्कूलों को नए भवन मिलेंगे। इनमें 14 प्राथमिक विद्यालय और 11 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पर 31 लाख 33 हजार रुपये का खर्च आएगा। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्माण पर 56 लाख पांच हजार रुपये का अनुमानित खर्च आएगा। इसके तहत प्राथमिक विद्यालय मूड़ीखेड़ा, सुजौलिया प्रथम, रामनगर, हरपालपुर, विश्रामनगर, अमरैया, महमादपुर, कोटरा, कन्या नेरी, रामगढ़, सहनियापुर, बेनीसराय, शरीफपुर कसमंडा व सुल्तानपुर शाहपुर द्वितीय शामिल है। सभी प्राथमिक विद्यालयों पर 4 करोड़ 38 लाख रुपये का खर्च आएगा।
वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय नेरपुर, माखूपुर, कठूरा, बम्हौर, बछवल, औरंगाबाद (कन्या), मेंहदीपुरवा, नूरपुर (प्रथम), शिवपुर देवरिया, किशोरगंज प्रथम और कोडवा धमधमपुर शामिल हैं। सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर करीब 6 करोड़ 16 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस निर्माण कार्य का जिम्मा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के पास रहेगा। साथ ही राजकीय पालीटेक्निक सरायजीत ऐलिया में 1 करोड़ 71 लाख रुपये से काम कराया जाएगा। यहां कार्याें का जिम्मा यूपीपीसीएल यूनिट 14 के पास रहेगा।
जर्जर भवन होंगे ध्वस्त, होगा नया निर्माण
त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत एक बड़ी कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। पुराने जर्जर भवनों को ध्वस्त कर नये भवन बनाए जाएंगे। इससे सहकारिता, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। शासन से स्वीकृति व बजट मिलते ही सभी कार्यों को शुरू कराया जाएगा।
- डॉ राजा गणपति आर, जिलाधिकारी सीतापुर