फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike loses control and crashes; youth dies.

Sitapur News: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, युवक की मौत

Thu, 01 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 01 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bike loses control and crashes; youth dies.
महमूदाबाद। नगर पंचायत पैंतेपुर के पास बुधवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार महमूदाबाद के बेलदारी टोला निवासी फैज (20) की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार फैज अपने दोस्त कटरा के जिलानी (18) के साथ दोपहर करीब 12 बजे पैंतेपुर जा रहे थे। नगर पंचायत पैंतेपुर के पास अनियंत्रित होकर बाइक फिसलकर गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने फैज को मृत घोषित कर दिया। जिलानी को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फैज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन फलक (17) है। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव लेकर घर चले गए। सूचना पर नगर पालिकाध्यक्ष आमिर अरफात ने भी मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि घायल को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed