फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike hit by tractor-trolley, youth dies

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Sun, 30 Nov 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 30 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by tractor-trolley, youth dies
रूपेश की फाइल फोटो।
सकरन। थानगांव में रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर जोगापुर गांव के पास बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक युवक ने बहराइच के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सकरन के तारपारा गांव निवासी रूपेश कुमार सिंह (20) अपने रिश्तेदार रेउसा के चंद्रसेनी गांव निवासी सुधीर सिंह (23) के साथ बाइक से लखनऊ गए थे। वह शुक्रवार देर रात बाइक से तारपारा में चल रही भागवत कथा में शामिल होने जा रहे थे, तभी जोगापुर में बापू स्कूल के पास बाइक सवार युवक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। होश में आने पर सुधीर ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रूपेश की मौत हो गई। सुधीर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


शव पहुंचा तो मचा कोहराम
शनिवार को रूपेश का शव गांव पहुंचने पर चारों ओर चीख पुकार मच गई। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। पुलिस को भी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ माह पूर्व हुआ था विवाह
रूपेश सिंह का विवाह नौ माह पूर्व मार्च में रेउसा के खुरवालिया गांव से हुआ था। रूपेश की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेसुध है। वहीं, रूपेश के परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed